फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने आपने भाइयो के साथ मिलकर पति को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। थाना कोतवाली देहात के ग्राम पंचायत ठकुरापुर में बीते बुधवार को पत्नी ने मायके से अपने भाइयों को बुलाकर जेवरात सहित घर का सामान लेकर भाग गयी। पति ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ठकुरापुर निवासी राम पूरन गौतम ने बताया कि उसकी शादी कुछ वर्ष पहले ग्राम पंचायत धानी गांव के मजरे खाले पुरवा में नन्हे की पुत्री रेखा के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पत्नी के अवैध संबंध के बारे में पता होने के बाद पत्नी से अनबन रहा करता था, जिससे वह ससुराल भी नहीं जाता था और उसके ससुराल वाले भी प्रताड़ित किया करते थे।
बुधवार को राम पूरन घर का सामान लेने बाजार गया था। तभी उसकी पत्नी रेखा मायके फोन करके अपने भाई ननके, सभाजीत, रमेश को बुलाकर उनके साथ मिलकर घर का सामान को बाहर करा रही थी। तभी राम पूरन आकर रोकने लगा। इस पर पत्नी व उसके भाइयों ने मारना चालू कर दिया। और जेवर सहित सात हजार नगद लेकर भाग गये।
विज्ञापन

राम पूरन का शोर सुनकर गांव के लोगों ने उसे बचाया और घटना की सूचना डायल 112 व कोतवाली देहात को दी। पुलिस के पहुंचने तक पत्नी सहित मायके से आये सभी लोग वहां से भाग गए। इस दौरान आरोपियों की मोटरसाइकिल व साइकिल वहीं पर छूट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें