फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नाराज पत्नी मायके से नहीं लौटी तो युवक ने जान दी

Mon, 11 Aug 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)।
विज्ञापन

नाराज होकर मायके गई पत्नी नहीं लौटी तो नवाबगंज के गिर्द के हतवा निवासी चिंटू निषाद (35) ने सोमवार देर शाम फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने शव कब्जे में लेने के साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले पत्नी सुमन नाराज होकर मायके चली गई थी। रविवार को चिंटू अपनी पत्नी सुमन को लेने के लिए बस्ती जिले के कुटहिया गए थे। आरोप है कि पत्नी व ससुरालियों से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट भी हो गई थी। इससे आहत होकर सोमवार शाम चार बजे घर के छप्पर में साड़ी के फंदे से लटककर चिंटू ने जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, दोनों की शादी करीब 15 साल पहले हुए थी। तीन बेटे शिवा, कुनाल व चंडूले और बेटी शिवानी है। सुमन बेटी शिवानी को लेकर ही मायके गई थीं। ऐसे में बच्चों की परवरिश को लेकर चिंटू परेशान थे। तीन भाइयों में बड़े चिंटू मेहनत-मजदूरी कर परिवार का गुजारा कर रहे थे। मौत से मां मधुरा देवी बेसुध हो गईं। वहीं, बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें