फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शाबाश खाकी... बहना की शादी की उठाई जिम्मेदारी

Fri, 06 Jun 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
धन्नीपुरवा में (बाएं से) वर-वधु को आशीर्वाद देते सीओ उमेश्वर प्रताप सिंह, ऋतु शाही, सीओ एसटीएफ
विज्ञापन
गोंडा। उमरीबेगमगंज के धन्नीपुरवा में बृहस्पतिवार को शहनाई की धुन के बीच रौनक रही। उदय कुमारी की शादी में बरातियों के स्वागत, खानपान और अन्य पूरी जिम्मेदारी पुलिस व एसटीएफ ने निभाई। वैदिक मंत्रों के बीच राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही की उपस्थिति में फेरे पूरे हुए। यह देख लोग बरबस कह उठे शाबाश खाकी...।
विज्ञापन


दरअसल, 24 अप्रैल की रात धन्नीपुरवा में चोरी करने पहुंचे बदमाशों ने शिवदीन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शिवदीन की बहन उदय कुमारी की शादी पांच मई को होनी थी। भाई की हत्या के चलते शादी टल गई।

पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वारदात में पासी गिरोह के बदमाश शामिल हैं। पुलिस ने 20 मई को उमरीबेगमगंज में मुठभेड़ में सोनू पासी व एसटीएफ ने 22 मई को बाराबंकी में गिरोह के सरगना ज्ञानचंद पासी को मार गिराया। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था। चार अन्य बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए। इनमें से तीन के पैर में गोली लगी थी।
विज्ञापन


घटना के बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य व यूपी एसटीएफ के सीओ डीके शाही की पत्नी ऋतु शाही और एसपी की पत्नी डॉ. तन्वी जायसवाल मृतक शिवदीन के घर पहुंचीं। दोनों ने बहन उदय कुमारी की शादी का पूरा खर्च उठाने की बात कहते हुए वर पक्ष से बात की। विवाह की तिथि पांच जून तय की। गोंडा पुलिस ने पीड़ित परिवार को पहले ही 1.51 लाख रुपये की मदद दे दी।

बृहस्पतिवार को शादी के लिए सुबह से ही एसटीएफ व पुलिस के अधिकारी धन्नीपुरवा पहुंच गए। गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। पुलिस अधिकारी खानपान से लेकर अन्य इंतजाम करते नजर आए।

शाम छह बजे एसटीएफ के सीओ डीके शाही व ऋतु शाही अपनी पूरी टीम के साथ पहुंच गए। कुछ देर बाद बैंडबाजे के साथ बराती नाचते-गाते पहुंचे। मुख्य गेट पर एसपी विनीत जायसवाल व वामा सारथी की अध्यक्ष डॉ. तन्वी जायसवाल ने बरातियों का स्वागत किया। बेलसर ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र प्रताप सिंह, युवा सोच के अनिल सिंह ने भी पहुंचकर पुलिस व एसटीएफ के साथ शादी समारोह में हाथ बंटाया। देर रात गांव में राैनक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें