फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम

Fri, 07 Aug 2015 11:25 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को हुई बारिश से बाजार की सड़कें तो कीचड़ से सराबोर हो गईं लेकिन फसलों को कोई खास राहत नहीं मिली। शुक्रवार की सुबह उठे काले बादलों ने करीब नौ बजे के बाद बारिश शुरू कर दी।
विज्ञापन


जिले के विभिन्न स्थानों पर एक सप्ताह बाद हुई बारिश का सिलसिला  दिन भर चलता रहा। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। शहर में तो अपराह्न तीन बजे के बाद बारिश खत्म हो गई लेकिन अन्य क्षेत्रों में शाम तक बूंदाबांदी होती रही।

मोतीगंज सहित विभिन्न स्थानों पर बारिश के तेज होने के चलते सिंचाई के अभाव में सूख रही धान सहित अन्य फसलें लहलहा उठीं तो बाबागंज सहित अन्य स्थानों पर बारिश इस कदर धीमी रही कि सिर्फ बूंदाबांदी हुई जिससे उसका असर खेतों में नाममात्र भी नहीं पड़ा।
विज्ञापन


यही हाल जिले के अन्य क्षेत्रों का भी रहा जहां कहीं तेज बारिश हुई तो कहीं खेतों को अब भी पानी का इंतजार है। बारिश निकलने के बाद सबसे खराब हालत तो शहर में निर्माणाधीन सड़कों की रही जो कीचड़ में सरोबोर थीं। इन पर छात्र-छात्राओं के लिए चलना मुश्किल हो रहा था। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें