फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव में दर्ज की जीत : अमर किशोर

Fri, 28 Mar 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। ब्लाॅक परिसर मनकापुर में शुक्रवार को भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा ने लोकसभा व विधानसभा चुनाव में परचम लहराया। मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लोग पूरे मनोयोग से उनका सहयोग करेंगे। कार्यक्रम को गन्ना समिति गोंडा के चेयरमैन भरत सिंह, यूपी सिंह, ब्लाॅक प्रमुख जगदेव चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश सोनी ने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य जनार्दन वर्मा, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह, केके सिंह, कोट प्रबंधक हरीश पांडेय, अमित दूबे, सभासद वैभव सिंह, बाबू लाल शास्त्री, जनार्दन तिवारी, आनंद सिंह, श्याम नरायन जायसवाल, रमाकांत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

मसकनवा संवाद के अनुसार मसकनवा फार्म हाउस पर भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया। विधायक प्रभात वर्मा, केंद्रीय विदेश मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रतिनिधि कमलेश पांडेय, ब्लॉक प्रमुख छपिया अनिल कुमार पासवान, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि बभनजोत नीरज पटेल, अरुण प्रकाश शुक्ला, जसवंत सिंह, जितेंद्र नाथ पांडेय, भूपेश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें