फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पुल निर्माण के लिए किया जल सत्याग्रह

Tue, 24 Feb 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
इटियाथेाक में बिसुही नदी पर पुल निर्माण के लिए जल सत्याग्रह करते वि​भिन्न संगठनों के लोग। - संव
विज्ञापन
इटियाथोक। गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर इटियाथोक में बिसुही नदी के पुल के नवनिर्माण की मांग को लेकर राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जल सत्याग्रह शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने इटियाथोक में पुल के नीचे नदी के पानी में बैठकर विरोध जताया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय छात्र पंचायत के अध्यक्ष शिवम पांडेय ने कहा कि 17 दिन से लगातार आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई जिम्मेदार अधिकारी सुनवाई के लिए नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय नागरिकों की प्रमुख मांगों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। पुल जर्जर होने और संकरे मार्ग के कारण आए दिन जाम लगता है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक घंटे तक चले जल सत्याग्रह के बाद नायब तहसीलदार अनुराग पांडेय मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पुल निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जल सत्याग्रह समाप्त कर दिया। इस दौरान परसपुर विकास मंच के अरुण सिंह, इंकलाब फाउंडेशन के अविनाश सिंह, दीनानाथ पांडेय, सूरज शुक्ल, विकास द्विवेदी, अभिषेक तिवारी, दिलीप मिश्र, महेश वर्मा, अभिषेक वर्मा आदि मौजूद रहे।
बिसुही नदी पर बनाएं फोरलेन पुल
गोंडा। जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी शिवकुमार दूबे ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को सौंपा। इसमें गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर जर्जर बिसुही पुल के फोरलेन निर्माण की मांग है। उन्होंने बताया कि यह पुल बहुत पुराना है। इस मार्ग से लोग चीनी मिल और शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर जाते हैं। सड़क चौड़ी होने से पुल पर दबाव बहुत बढ़ गया है। पुल को फोरलेन नहीं किए जाने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सुरक्षित यात्रा के लिए पुल का निर्माण आवश्यक है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें