फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.64 करोड़ से बनी टंकी में नहीं पहुंचा पानी

विज्ञापन
21द्दस्रड्डश्च14-गोंडा में खरगूपुर के लोनावा दरगाह में पानी के इंतजार में बनी टंकी। संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
रूपईडीह (गोंडा)। लगभग पांच वर्ष पहले दो करोड़ 64 लाख रुपये से बनी टंकी जल निगम के अधिकारियों की शिथिलता से निष्प्रयोज्य है। लगभग 15,000 की आबादी वाले गांव के लोग पानी के लिए इंतजार कर रहे हैं। विकासखंड रूपईडीह की ग्राम पंचायत लोनावा दरगाह में विगत वर्ष 22-12- 2016 में लोनावा दरगाह गांव में जल निगम द्वारा पानी टंकी का निर्माण कराने के लिए मेहनौन विधान सभा की तत्कालीन विधायक नंदिता शुक्ला ने इसका शिलान्यास किया था। इसकी लागत दो करोड़ 64 लाख रुपये थी। निर्माण कराने वाली कंपनी ने टंकी का निर्माण तो करा दिया, लेकिन गांव में पाइप लाइन बिछाई गई वह बहुत घटिया क्वालिटी की डाली गई। जिससे गांव में पानी सप्लाई होते पाइप फट गई।
विज्ञापन

तभी से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्राम पंचायत सहित सभी मजरों में पानी आपूर्ति बंद है। लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। ग्रामीणों को सरकार की योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई बार ग्रामीणों ने जल निगम के अधिशासी अभियंता को शिकायती पत्र देकर पानी टंकी को सुचारू रूप से चलवाने का अनुरोध किया, लेकिन नतीजा शून्य रहा। विभाग द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे पांच वर्ष से बनी टंकी गांव वालों के लिए निष्प्रयोज्य साबित हो रही है। यह देखा गया है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा चारदीवारी में कई तरह के कृषि यंत्र खड़ा कर दिया गया है। पानी की टंकी अतिक्रमण की चपेट में आने लगी है।
संचालन की जिम्मेदारी पंचायत की
जल निगम की टंकी ग्राम पंचायत को हैंडओवर के बाद पूरी जिम्मेदारी ग्राम प्रधान की हो जाती है और लोगों के घरों तक पानी सुचारू रूप से पहुंचाया जाए। पानी कर प्रत्येक परिवार से वसूली की धनराशि तथा राज्य वित्त/पंद्रहवा वित्त से आपरेटर का मानदेय, मरम्मत जैसी अन्य व्यवस्था ग्राम प्रधान द्वारा समय-समय से कराते रहें। मुकीम अहमद अधिशाषी अभियंता जलनिगम गोंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें