फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से सड़कों पर भरा पानी

Fri, 23 Sep 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
सड़क पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम दो घंटे हुई मूसलधार बरसात से देखते ही देखते शहर की तमाम सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। बारिश होने से नगर पालिका के सभी 27 मोहल्लों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। 
विज्ञापन


साढ़े तीन से साढ़े पांच बजे के बीच दो घंटे हुई तेज बरसात से गोंडा-लखनऊ रोड से लेकर पूरा चौक, भरत मिलाप चौराहा, ठठेरी बाजार, पांडेय बाजार, महराजगंज मोहल्ले की दर्जनों गलियां व कई सड़कों पर पानी भर गया। बलरामपुर रोड पर जीजीआईसी स्कूल के सामने की पूरी रोड तालाब में तब्दील हो गई।  वहीं मोहल्ला महराजगंज में भी दो घंटे की बरसात के दौरान घुटनों से ऊपर पानी भर गया।

बरसात थमने के बाद नगर पालिका से आए सफाई कर्मियों ने शिकायत मिलने पर मोहल्लों में जाकर चोक नालियां ठीक करके जलभराव का रास्ता साफ किया। लेकिन इसके बाद भी दर्जनों जगहों पर बरसात का पानी भर जाने से लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी बलवीर सिंह यादव ने बताया कि जिन मोहल्लों से जलभराव की शिकायतें मिल रही हैं। उन्हें तत्काल सफाईकर्मियों को भेजकर ठीक कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को दो घंटे हुई मूसलधार बारिश से तमाम जगहों की बिजली घंटों बाधित रही। शहर के सिविल लाइन इलाके की बिजली चार बजते ही गुल हो गई, जो लौटकर शाम 6 बजे आई। वहीं झंझरी बिजलीघर से निकलने वाले पांच फीडरों की बिजली भी दो घंटे के लिए गुल रही।

जबकि ग्रामीण इलाकों में नवाबगंज, डुमरियाडीह, खोरहंसा, आर्यनगर, करनैलगंज, परसपुर, कटराबाजार सहितच अन्य इलाकों की बिजली भी बरसात से घंटो बाधित रही। वहीं कुछ जगहों पर बरसात के चलते लाइन फाल्ट में आने से ब्रेकडाउन में चली गई है। जिसे इलाकाई जेई बिजलीकर्मियों की टीम के साथ ठीक कराने में लगे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें