फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलें

Mon, 03 Oct 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
रैली निकालते एनसीसी के छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती रविवार को पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सभी सरकारी व अर्ध सरकारी कार्यालयों एवं शैक्षिक संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। देवीपाटन मंडल के प्रभारी आयुक्त जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कलेक्ट्रेट परिसर कार्यालय में ध्वजारोहण किया और लोगों को गांधी जी के विचारों व आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प दिलाया। 
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि हमें गांधी जी के बताए सत्य और अहिंसा के रास्ते का अनुसरण करना चाहिए। इसी रास्ते पर चलकर ही हमारा राष्ट्र और विश्व समुदाय सुख और शांति को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि केवल उपदेश मात्र से समाज का भला नहीं हो सकता। हमें उसे अपने व्यावहारिक जीवन और आचरण में लाना होगा, तभी समाज विकास के पथ पर अग्रसर हो सकेगा।

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गयाप्रसाद पांडेय, मुख्य राजस्व अधिकारी अरुण कुमार शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश सिंह तथा मुख्य कोषाधिकारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जीजीआईसी की छात्राओं ने राष्ट्रगान एवं बापू के प्रिय भजन का प्रस्तुतीकरण किया।
विज्ञापन


डीएम ने जीजीआईसी की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया और पुलिसकर्मियों को दोनों महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया। वहीं, पीएसी के वाहिनी क्वार्टर गार्ड पर एसपी व पीएसी के सेनानायक बजरंग बली चौरसिया ने राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया।  

उधर, जिले के शैक्षिक संस्थानों में भी महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ध्वजारोहण किया गया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या पुष्पा मिश्रा, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य शशि कुमार दूबे व वरिष्ठ आचार्य सुरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। नेशनल पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में विद्यालय के संस्थापक ओम प्रकाश छाबड़ा ने ध्वजारोहण किया।

मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल में विद्यालय के प्रबंधक एचपी जोशी ने ध्वजारोहण किया। साहू समाज के लोगों ने गांधी जयंती के अवसर पर सद्भावना रैली निकालकर लोगों को गांधी जी के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया।

विद्या मंदिर में विद्यालय के प्रभारी देवेंद्र श्रीवास्तव ने गांधी व शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बच्चों को सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने की सीख दी। रानी बाजार में युवाओं ने तिरंगे के साथ रैली निकाली और लोगों से प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान से जुड़कर गंदगी न फैलाने की अपील की। गांधी जयंती के मौके पर रेलवे ने स्वच्छता अभियान चलाया और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें