फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लगाया जाम

Fri, 29 Apr 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
जाम लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार को बस्ती जिले में पुलिस व बदमाशों के बीच हुआ इनकाउंटर सवालों के घेरे में आ गया। गुरुवार को गुस्साए परिवारीजनों व ग्रामीणों ने मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए अयोध्या-कटरा शिवदयालगंज मार्ग जाम कर दिया। 
विज्ञापन


बस्ती जिले की छावनी थाना क्षेत्र के गौरिया नयन गांव में बुधवार को हुई मुठभेड़ मेें वहां की पुलिस ने यहां के नवाबगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर रामकुमार यादव को मार गिराया था।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज माझा गांव के  निवासी रामकुमार यादव के इनकाउंटर की खबर सुनते ही गुरुवार को परिवारीजनाें व ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए कटरा शिवदयालगंज-अयोध्या
विज्ञापन

मार्ग पर बडे़ पुराने पुल के निकट जाम लगा दिया।

जाम लगा रहे परिवारीजनों का आरोप था कि मुठभेड़ फर्जी है, रामकुमार यादव को उसके खेत से उठा लिया गया और ले जाकर गोली मार दी गई। यही नहीं उसकी लाश भी परिवारीजनों को नहीं सौंपी गई,बल्कि उसे वहीं पर जलवा दिया गया।
जाम लगने की सूचना पर सीओ अमित किशोर सहित अन्य थानों की पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। परिवारीजनों ने मामले की जांच कराने, मृतक के पत्नी व बेटी के भरणपोषण की व्यवस्था कराने सहित अन्य मांगें रखी। ग्रामीण मांगों को पूरा करने को लेकर ठोस आश्वासन देने की जिद पर ही अड़े रहे।  
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें