फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह पहले 21 लाख रुपए से करायी मरम्मत, सड़क जस की तस

विज्ञापन
विज्ञापन
रूपईडीह (गोंडा)। अभी छह माह पहले दो करोड़ 21 लाख रुपये की धनराशि से मरम्मत की गई 13 किलोमीटर सड़क फिर अपने पुराने रूप में पहुंच गई है। जिससे सैकड़ों गांव के लगभग एक लाख लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। लेकिन प्रशासन ने जिम्मेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

इससे नाराज लोगों ने सोमवार को झालीधाम आश्रम के सामने सड़क पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क को जल्द ही ठीक कराने की मांग जिला प्रशासन से की है। यह हाल कहीं और का नहीं बल्कि आर्यनगर-पृथ्वीनाथ मन्दिर से होते हुए झालीधाम आश्रम से विशुनापुर जाने वाली सड़क का है। सोमवार को चौहट्टा गांव के ग्राम प्रधान मैनुद्दीन खां के साथ महेश वर्मा, सोनू तिवारी, बब्बन, लल्लू प्रजापति, अजय तिवारी, राम देव वर्मा, अजय कुमार मिश्र तथा राकेश कुमार मौर्य ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बताया कि यह सड़क इतनी टूट चुकी है कि इस पर चलना मुश्किल हो रहा है।
इन लोगों का कहना है कि इसपर मनोहरजोत, अनंतपुर असिधा,बैदौरा बाजार, सिसईजंगल, लोनावादरगाह, खरगूपुर डींगुर, पचरन, सुसगंवा, चौहट्टा, विशुनापुर, परसदा, रनियापुर, विशुनापुर बाजार, हरिश्चन्द्रपुर सहित सैकड़ों गांव के लाखों लोगों का आवागमन रोज रहता है। दर्जनों राहगीर रोज गिरकर चोटिल होते हैं। लेकिन जनता की परेशानी न तो प्रशासन देख रहा है और न ही जनप्रतिनिधि। जबकि इस सड़क की स्थिति सभी को मालूम है। जनप्रतिनिधियों को तो जनता वोट के समय याद आती है उसके बाद पांच वर्ष वह भूल जाते हैं कि जनता को किन-किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इसी रास्ते से होकर जिला मुख्यालय जाते ग्रामीण
इस सड़क से लगी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान राधेश्याम मिश्र, बृजमोहन मिश्र, मुकुट बिहारी चौबे, राम किशोर भारती, मुस्ताक अहमद, लईक अहमद, राम बहादुर यादव सहित दो दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों ने बताया कि इसी सड़क से विकासखंड कार्यालय, जिला मुख्यालय सहित अस्पताल जाना पड़ता है।
बरसात की वजह से कार्य रुका हुआ था। अभी हाल ही में मरम्मत कराने वाले ठेकेदार को निर्देशित किया गया है जल्द ही सड़क को पुन: ठीक करने का काम शुरू हो जाएगा। अवर अभियंता ने यह भी बताया कि इस सड़क पर ओवर लोडिंग गाड़ियां आती-जाती रहीं इसी वजह से टूट गई।
विज्ञापन

-उपेन्द्र कुमार, अवर अभियन्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें