फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अजगर निकलने से ग्रामीणों में दहश

विज्ञापन
गोंडा में बेलसर के सिंहपुर में पेड़ से लटकता अजगर। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
मंगुरा बाजार (गोंडा)। बेलसर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिंहपुर में इन दिनों बहुतायत अजगर निकल रहे हैं। जिससे गांव के लोग दहशत में हैं। ग्राम प्रधान रामकुमार शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को बरसात के दौरान एक अजगर विजयनगर-तरबगंज सड़क मार्ग के किनारे पेड़ पर लटका हुआ दिखाई दिया। बाद में उसी जगह तीन अजगर और दिखाई दिए जिससे ग्रामीण भयभीत हो गए।
विज्ञापन

वन विभाग को सूचना दी गयी थी। ग्रामीण हरिकेश शुक्ला ने बताया अजगरों का आकार देखने के बाद अब खेतों में जाने से डर लगने लगा है। अंकित ने बताया कि तीन छोटे अजगर हैं, जबकि एक बहुत बड़ा है। वन विभाग के केसी मिश्रा ने बताया कि जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें