गोंडा के खोंडारे थाने में फेसबुक पर आपत्तिजनक टिपप्णी करने के मामले में गिरफ्तार युवक।
- फोटो : GONDA
खोड़ारे(गोंडा)। फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के एक आरोपी को पुलिस ने गुुरुवार को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी गौरा सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि खोड़ारे थाना क्षेत्र के महुआ पाकड़ गांव के रहने वाले जुबेर अहमद खान ने अपने फेसबुक अकाउंट पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी।
बताया कि मामले में थाना खोड़ारे में जुबेर अहमद खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि जुबेर के पास से वह मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। जिससे फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी।