फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान बनवाएंगी शौचालय

Fri, 10 Jun 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
बैठक करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मनकापुर के धुसवा चांद गांव की प्रधान किरण देवी ने डीएम को चंदे की रकम से गांव में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया है। शुक्रवार को 12वें दिन सुबह 8 बजे डीएम बंग्ले पर आयोजित कॉफी विद कलेक्टर कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने प्रधान की इस पहल का स्वागत किया।
विज्ञापन


डीएम ने अन्य ग्राम प्रधानों से भी इसके लिए आगे आकर गांव-गांव शौचालय बनवाने को कहा है।
शुक्रवार को कॉफी विद कलेक्टर कार्यक्रम में डीएम आशुतोष निरंजन ने 12वें दिन विकासखंड मनकापुर की ग्राम पंचायत धुसवा चांद गांव की प्रधान किरण देवी, लेखपाल जय हनुमान मिश्र, पंचायत सचिव केके तिवारी, बीट कांस्टेबल गंगादीन यादव सहित अन्य कर्मचारियों  के साथ कॉफी पीकर गांव के विकास पर चर्चा की।

ग्राम पंचायत धुसवा चांद की प्रधान किरन देवी ने डीएम को बताया कि वह गांव में चंदे के पैसों से एक ऐसा सार्वजनिक शौचालय बनवाएंगी, जो हर किसी के लिए होगा। डीएमने प्रधान के इस निर्णय का स्वागत किया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं ग्राम प्रधान ने जनसहयोग से गांव को ई-विलेज भी बनाने का प्रस्ताव रखा। प्रधान ने बताया कि गांव को स्मार्ट विलेज बनाने के लिए समूह बनाकर सरकारी एवं जनसहयोग से वाई-फाई जोन में तब्दील किया जाएगा जिसमें ग्राम प्रधान का निवास स्थल, पंचायत भवन एवं उसके निकट सामुदायिक हाल एवं अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए बने मदरसे को मुफ्त वाई-फाई से आच्छादित किया जाएगा।

इस दौरान ग्राम प्रधान के अनुरोध पर डीएम ने दुसवा चांद गांव में शिव मंदिर के निकट बड़े तालाब को मॉडल तालाब बनवाने के निर्देश सीडीओ को दिए। परिचर्चा में पंचायत सचिव ने गांव में 20 शौचालय बनवाए जाने की बात डीएम को बताई। साथ ही इस शौचालय निर्माण में लगी सहयोग राशि की भी मांग की। इस पर डीम ने डीपीआरओ को तत्काल इसका भुगतान करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें