फोटो-14 गोंडा में वेलेंटाइन डे के पूर्व संध्या पर स्वामी नारायण मंदिर परिसर में बैठे नव विवाहित दं?
- फोटो : GONDA
गोंडा। प्यार दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास है, इसलिए युवाओं में बेताबी लाजिमी है। वेलेंटाइन डे का इंतजार सोमवार को खत्म हो जाएगा। वेलेंटाइन डे को लेकर होटल रेस्टोरेंट तैयार हैं, वहीं शापिंग माल व गिफ्ट की दुकानें युवाओं से गुलजार हैं। रूठने-मनाने के सिलसिले से लेकर अपने प्यार के इजहार के लिए युवा इस दिन के खास इंतजार में रहते हैं। रोज डे से शुरू हुआ वेलेंटाइन वीक का सिलसिला आज वेलेंटाइन डे पर खत्म होगा।
वेलेंटाइन डे के मौके को भुनाने के लिए युवा योजना बनाने में लगे हैं। रविवार को गिफ्ट गैलरियों पर अपने प्रिय को गिफ्ट देने को लेकर युवाओं द्वारा खूब माथापच्ची की गई। आधुनिक गिफ्ट की खरीदारी के अलावा लोगों ने वेलेंटाइन ग्रीटिंग्स की खरीदारी की। म्यूजिकल, हर्ट, लाइटिंग तमाम तरह के ग्रीटिंग्स युवाओं को लुभा रहे हैं।
अमर प्यार के लिए मांगा भगवान से आशीष
प्यार के इस दिन को लोग न सिर्फ गिफ्ट व पार्टी का इंज्वाय सीमित रखते बल्कि मंदिरों में भगवान के दर्शन कर अमर प्यार के लिए ईश्वर से वरदान मांगते हैं। रविवार को भगवान स्वामी नारायण का दर्शन करने आए नवविवाहित दंपती प्रतिभा सिंह व अभय प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी शादी पिछले साल नवंबर माह में हुई है। उनके लिए यह पहला वेलेंटाइन डे है। रविवार को प्रतिभा ने अभय के लिए खास तौर शर्ट उपहार में दी है तो अभय ने प्रतिभा को गुलाबों का गुलदस्ता उपहार में दिया। बताया कि भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद मांगा।