फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गांधी जयंती पर होंगे विविध आयोजन

Tue, 30 Sep 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। दो अक्तूबर को महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिले में शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि सभी शिक्षण संस्थाओं में गांधीवादी जीवन-दृष्टि पर आधारित कार्यक्रम अनिवार्य रूप से कराए जाएंगे। गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन के प्रेरक प्रसंग बच्चों को बताए जाएंगे। सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में प्रातः 8 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराना अनिवार्य होगा। जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम अचल आचार्य को एसडीएम करनैलगंज नेहा मिश्रा उनके आवास पर सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें