फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कर्ष आनंद ने एम्स में हासिल किया मुकाम

विज्ञापन
एम्स
विज्ञापन
विगत 29 मई को हुई अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की एमबीबीएस परीक्षा में शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. मनोज सिन्हा के पुत्र उत्कर्ष आनंद ने 93वीं रैंक हासिल करके जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


उत्कर्ष आनंद की मां आभा किरण सिन्हा भी पेशे से महिला रोग विशेषज्ञ हैं। जिनके  निर्देशन में उत्कर्ष आनंद ने इस बुलंदी को छुआ। उत्कर्ष आनंद का कहना है कि माता-पिता और गुरुजनों की बदौलत ही वह इस मुकाम पर पहुंचा है।

    अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की ओर से एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए 29 मई को आयोजित परीक्षा में डॉ. मनोज सिन्हा के बेटे उत्कर्ष आनंद ने पहले ही अटेंप्ट में इस परीक्षा को क्वालीफाई करते हुए अपनी जगह अंडर 100 में पक्की की। उत्कर्ष के मुताबिक एम्स की परीक्षा पास करने में उसके माता-पिता के साथ ही गुरुजनों का विशेष योगदान रहा है।
विज्ञापन


जिनकी बदौलत ही वह इस मुकाम को हासिल कर पाया। उत्कर्ष ने बताया कि एम्स की पढ़ाई करने के पीछे उसका मकसद लाचार लोगों को उपचार मुहैया कराना है। इस सफलता के लिए जिले के चिकित्सकों ने उत्कर्ष को बधाई दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें