फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी: गोंडा के कार्तिकेय की 269वीं व प्राची की 680वीं रैंक

Fri, 06 Mar 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कार्तिकेय सिंह व प्राची शेखर सोनी। संवाद
विज्ञापन
गोंडा। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित होते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में गोंडा के दो मेधावियों ने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। सिविल लाइंस निवासी कार्तिकेय सिंह ने 269वीं और मसकनवा के हथियागढ़ की प्राची शेखर सोनी ने 680वीं रैंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया है।
विज्ञापन

कार्तिकेय सिंह के पिता संजीव सिंह कैसरगंज सांसद के प्रतिनिधि के साथ ही अधिवक्ता हैं। मां किरन सिंह बाराबंकी में डाक अधीक्षक के पद पर तैनात होने के साथ ही साहित्यकार हैं। कार्तिकेय ने प्रारंभिक शिक्षा शहर के रघुकुल विद्यापीठ से प्राप्त की। हाईस्कूल के बाद उन्होंने फातिमा स्कूल से इंटरमीडिएट पास किया। इसके बाद आईआईटी मुंबई से स्नातक की डिग्री हासिल की। पिता संजीव ने बताया कि पहले प्रयास में महज कुछ अंकों से कार्तिकेय साक्षात्कार तक पहुंचने से चूक गए थे। मगर उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरे प्रयास में मात्र 26 वर्ष की उम्र में यूपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि पर कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, सांसद करण भूषण सिंह, विधायक प्रतीक भूषण सिंह व विधायक पल्टूराम, भाजपा जिलाध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी सहित कई लोगों ने बधाई दी है।
मसकनवा के हथियागढ़ की प्राची शेखर सोनी वर्तमान में बिहार में अवर निर्वाचन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता कृष्णकुमार सोनी छपिया के कंपोजिट विद्यालय शीतलगंज ग्रांट में प्रधानाध्यापक हैं। मां सरोज देवी बस्ती जिले के परशुरामपुर क्षेत्र में शिक्षिका हैं। प्राची ने बीएवी कॉलेज आईटीआई से हाईस्कूल और आरकेसी इंटर कॉलेज केशवनगर ग्रांट से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से स्नातक किया। प्राची यूपीएससी के पहले प्रयास में साक्षात्कार तक पहुंची थीं, लेकिन चयन नहीं हो पाया था। इसके बाद उन्होंने बीपीएससी परीक्षा में बिहार में महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल कर अवर निर्वाचन अधिकारी का पद प्राप्त किया। अब दूसरे प्रयास में यूपीएससी में भी सफलता प्राप्त कर अपने सपने को साकार किया है। प्राची की छोटी बहन प्रज्ञा शेखर सोनी प्रयागराज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। भाई डॉ. कीर्ति शेखर सोनी भी एमबीबीएस हैं। प्राची की सफलता पर सेवानिवृत्त शिक्षिका प्रभावती, सुरेश पाल सिंह, रविमन सोनी, पवन दीक्षित, गुलाबचंद सोनी, अनिल सिंह, राजेंद्र सोनी सहित कई लोगों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।

कार्तिकेय सिंह व प्राची शेखर सोनी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें