गोंडा। यूपी बोर्ड में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की गणित की परीक्षा शनिवार को 149 केंद्रों पर कराई जाएगी। इसको लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है। सभी चार जोनल व 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट को केंद्रों का भ्रमण करने को कहा गया है। कंट्रोल रूम की निगरानी का दायरा बढ़ाया जा रहा है।
डीआईओएस डॉ. राम चंद्र ने बताया कि गणित की परीक्षा को लेकर अलग से प्रबंध किए गए हैं। सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट को अतिरिक्त चौकसी बरतने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने स्वयं केंद्रों की मानीटरिंग बढ़ा दी है। जोनल व सेक्टर के साथ ही अन्य अधिकारियों को निरंतर भ्रमण करके रिपोर्ट देने को कहा गया है।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार से संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं सात केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। परीक्षा नकल विहीन कराई गई।