फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : गोंडा में चलती स्कूल वैन में लगी भीषण आग आग, तीन बच्चे झुलसे; चालक खिड़की से कूदा...बाहर निकाला

Wed, 12 Nov 2025 08:16 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में बड़ा हादसा हो गया। बच्चों से भरी स्कूली वैन में अचानक से आग लग गई। इस दौरान बच्चे चीखने लगे। ये देख चालक खिड़की से कूद गया। इसके बाद सभी बच्चों को बाहर निकाला। तीन बच्चे झुलस गए।  
विज्ञापन
वैन में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा में डुमरियाडीह से बनघुसरा गांव जा रही दस बच्चों से भरी स्कूल वैन में स्पार्किंग से आग लग गई। इसमें तीन बच्चे मामूली रूप से झुलस गए। इस बीच देखते ही देखते वैन धू-धू कर जल गई। वजीरगंज के डुमरियाडीह के समीप स्थित सेंट जोसफ स्कूल बनघुसरा की वैन लेकर चालक विजय प्रताप निवासी बनघुसरा खिरिया दोपहर करीब दो बजे बच्चों को स्कूल से लेकर जा रहा था।

सीट के नीचे इंजन में स्पार्किंग होने से आग लगी

स्कूल से 300 मीटर दूरी पर पहुंचते ही चालक की सीट के नीचे इंजन में स्पार्किंग होने से आग लग गई। वैन की अगली सीट पर बैठे कक्षा चार के शशांक सिंह की नजर आग पर पड़ी, तो उसने साइड गेट खोलकर चलती वैन से छलांग लगा दी। हालांकि तब तक उसके बाल झुलस गए। आग बढ़ती देख चालक भी वैन से कूद गया। तब तक वैन सड़क किनारे गड्ढे में जाकर रुक गई।
विज्ञापन


हादसा देखकर गांव के लोग और चालक ने दौड़कर वैन में फंसे नौ बच्चों को बाहर निकाला। आग की चपेट में आने से गांव के रवींद्र प्रसाद की बेटी सृष्टि(9) व ऋषि की बेटी संस्कृति (8) झुलस गई। झुलसे तीनों बच्चों का निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया है।

अग्निशमन कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया

लोगों की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वैन पूरी तरह से जल गई। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि बच्चे सुरक्षित बचा लिए गए है। मामले की जांच कराई जा रही है। एआरटीओ रामचंद्र भारतीय ने बताया कि जिस वैन में बच्चे थे, वह स्कूल वैन में पंजीकृत है या नहीं। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें