गोंडा। मकर संक्रांति और माघ मेला पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त रेल सुविधा देने का निर्णय लिया है। इसके लिए गोंडा–अयोध्या धाम के बीच अनारक्षित मेला विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार 05078/05077 गोंडा–अयोध्या धाम जं.–गोंडा अनारक्षित मेला विशेष ट्रेन नौ फेरों के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोंडा से 13 से 22 जनवरी 2026 तक (16 जनवरी को छोड़कर) प्रतिदिन तथा अयोध्या धाम जंक्शन से 14 से 23 जनवरी 2026 तक (17 जनवरी को छोड़कर) प्रतिदिन चलेगी। ट्रेन गोंडा से रात 09:40 बजे प्रस्थान कर बरुआचक, मोतीगंज, झिलाही, मनकापुर, टिकरी, नवाबगंज, कटरा व रामघाट हाल्ट पर रुकते हुए रात 11:50 बजे अयोध्या धाम जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन अयोध्या धाम जंक्शन से रात 12:45 बजे चलकर रामघाट हाल्ट, कटरा, नवाबगंज, टिकरी, मनकापुर, झिलाही, मोतीगंज व बरुआचक होते हुए सुबह 03:30 बजे गोंडा पहुंचेगी। इससे मकर संक्रांति और माघ मेला में अयोध्या आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। (संवाद)