फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हादसे में घायल किसान की मौत

Tue, 30 Dec 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
अवधेश सिंह। -फाइल फोटो
विज्ञापन
बालपुर। नौ दिन पहले सड़क हादसे में घायल हड़ियागाड़ा निवासी किसान अवधेश सिंह (45) की लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। अवधेश 21 दिसंबर को करनैलगंज से बाइक से घर लौट रहे थे। तभी परसा गोड़री में इंटर कॉलेज के पास सड़क पर दो सांड़ लड़ रहे थे। साड़ की बाइक में टक्कर लगने से अवधेश सड़क पर गिर गए थे। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां से गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान रमेश सिंह, यशकरन सिंह, अनुपम सिंह, राममूर्ति सिंह, तिलक राम सिंह, अंकित सिंह सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें