फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: परीक्षा लेकर परखी डिजिटल बैंकिंग की समझ

Thu, 02 Jul 2026 09:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को बीसी सखी के 127 पदों पर चयन के लिए साक्षात्कार शुरू हुआ। इंटरव्यू के दौरान अधिकारियों ने महिलाओं की डिजिटल बैंकिंग की समझ पर विशेष जोर दिया। अभ्यर्थियों से पूछा गया कि वह फोन-पे और गूगल-पे चलाना जानती हैं या नहीं। जिन्होंने हां में जवाब दिया, उनसे मोबाइल पर डिजिटल भुगतान करके भी दिखाने को कहा गया।
विज्ञापन

जिले की ग्राम पंचायतों में बीसी सखी की नियुक्ति के लिए पहले स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से आवेदन मांगे गए थे। प्रारंभिक जांच के बाद 246 महिलाओं को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। पहले दिन इटियाथोक, कटरा बाजार, करनैलगंज, छपिया, झंझरी, तरबगंज, पंडरी कृपाल, नवाबगंज और परसपुर ब्लॉक की महिलाओं का इंटरव्यू हुआ। साक्षात्कार समिति में उपायुक्त स्वत: रोजगार जेएन राव, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक विनोद कुमार तिवारी समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता, बैंकिंग सेवाओं की जानकारी, डिजिटल भुगतान, वित्तीय लेनदेन और ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने से जुड़े सवाल पूछे।
उपायुक्त स्वत: रोजगार जेएन राव ने बताया कि पहले दिन करीब 120 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। शुक्रवार को शेष महिलाओं का इंटरव्यू होगा। निर्धारित मानकों के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। चयनित महिलाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी मिलेगी। उन्हें छह माह तक चार हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीसी सखी का फुल फॉर्म भी पूछा
साक्षात्कार देकर बाहर निकली अभ्यर्थियों ने बताया कि उनसे बीसी सखी का फुल फॉर्म, डिजिटल भुगतान की प्रक्रिया, बैंक खाते से नकदी निकासी, जमा और अन्य बैंकिंग सेवाओं से जुड़े सवाल पूछे गए। मोबाइल भुगतान की जानकारी बताने वाली महिलाओं से फोन-पे या गूगल-पे चलाकर भी दिखाने को कहा गया। साक्षात्कार के लिए 246 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन उनके बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने से कई महिलाओं को काफी परेशानी भी उठाना पड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें