बेलसर (गोंडा)। रगडगंज बाजार चौराहे पर शनिवार की सुबह एक बाइक सवार की बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक में घुस गई। जिससे बाइक सवार सगे भाइयों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बेलसर लाया गया। जहां से गंभीर हालत जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोगों का इलाज चल रहा है।
थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के मिश्रन पुरवा का रहने वाला विकास पाठक (22) पुत्र स्वामीनारायण पाठक अपने छोटे भाई विक्रांत पाठक (19) पुत्र स्वामीनारायण पाठक व चचेरी बहन अंशिका पाठक (16) पुत्री श्यामनाथ पाठक के साथ अपने घर से एक बाइक पर किसी काम से जा रहे थे। वह तीन गंभीर रगड़गंज चौराहे के पास पहुंचे थे तभी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक में घुस गई। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घ्
ायलों को सीएचसी बेलसर लाया गया। जहां से तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान विकास पाठक की मौत हो गई। जबकि अन्य दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। चौकी प्रभारी जयहरि मिश्रा ने बताया कि ट्रक को पकड़ लिया गया है। मगर कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।