फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों में बड़ी गिरावट, मिले महज 14 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना वायरस के संक्रमण के जहां जिले में शुक्रवार को कोरोना के कुल 53 मामले सामने आये हैं, वहीं शनिवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को पूरे जिले में 14 लोग कोरोना से ग्रसित पाये गये हैं। मनकापुर आईटीआई में शुक्रवार को 8 और शनिवार को 4 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। अब जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3897 हो गई है। वहीं कुल 37 लोग ठीक होकर अपने घर वापस गये हैं।
विज्ञापन

अब तक जिले में कुल 99984 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है। इनमें से केवल 43 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकि है। अब तक कुल 2365 लोगों का होम आइसोलेशन ओवर हो चुका है और 1143 लोग डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। वहीं कुल 3508 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। अब जिले में केवल 55 कंटेनमेंट जोन ही शेष बचे हैं। जिले के कोविड अस्पताल में मौजूदा समय में 13 लोग भर्ती हैं। बाकी कोरोना एक्टिव लोगों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि शनिवार को जो रिपोर्ट आई है वैसी रिपोर्ट आगे भी आती है तो ये जिले के लिए अच्छे संकेत साबित होंगे।
106 लोगों की जांच में मिला सिर्फ एक संक्रमित
वजीरगंज (गोंडा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को कोरोना की कुल 106 जांचें हुईं। जिसमें एक व्यक्ति पाजिटिव पाया गया। अधीक्षक सीएचसी डॉ. आशुतोष शुक्ल ने बताया कि एलटी अरुण नायर की टीम ने शनिवार को रैपिड एंटीजन किट से 74 व आरटीपीसीआर विधि से 32 जांचें कीं। जिसमें क्षेत्र के मझगवा का निवासी एक 48 वर्षीय पुरुष पाजिटिव पाया गया, जिसे होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें