फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किशोरियों का अपहरण, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। परसपुर क्षेत्र के दो स्थानों से दो किशोरियों का अपहरण कर लिया गया। दोनों मामलों में परसपुर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

परसपुर के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के पिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी पुत्री दसवीं की छात्रा है। 29 जून की दोपहर वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। काफी तलाशने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल सका।
दूसरी घटना में इसी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के पिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी पुत्री 24 जून को दवा लेने गई थी। जहां से एक व्यक्ति उसे बहलाकर भगा ले गया।
विज्ञापन

मामले में रोहित पाल निवासी ग्राम लालपत पुरवा, सीतापुर रोड बहराइच के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें