फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज/बभनान (गोंडा)। अलग-अलग सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के जैतपुर थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी सुनील कुमार विश्वकर्मा पुत्र श्रीनारायण अपने साथी प्रदीप के साथ ट्रक की चेंचिस लेकर बिहार गया था। वहां से वापस आकर आयोध्या बस्ती हाइवे पर ड्रीम लैंड होटल के पास अपने साथी के साथ सड़क के किनारे खड़े थे कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे सुनील कुमार वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी प्रदीप बाल-बाल बच गया।
लकड़मंडी चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर जांच की जा रही है। वहीं मसकनवा-बभनान मार्ग पर बाइक सवार मां बेटे को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे 55 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा उसका बेटा बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची छपिया पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बस्ती जनपद के गौर थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मा गांव निवासी रफीकुन निशा पत्नी अजमत उम्र 55 वर्ष अपने पुत्र सलीम के साथ मंगलवार की दोपहर मोटरसाइकिल से सादुल्लाह नगर से अपने घर कर्मा जा रही थीं। इस दौरान बभनान-मसकनवा मार्ग पर बभनजोतिया के निकट पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे पीछे बैठी 55 वर्षीय रफीकुन निशा की तत्काल मौके पर मौत हो गई और बेटे सलीम को भी चोटें आईं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष छपिया संजय तोमर ने बताया कि मृतका के पुत्र की तहरीर पर चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें