फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत मिलते ही कचहरी में भिड़े दो पक्ष

विज्ञापन
गोंडा के तरबगंज कचेहरी में मारपीट के बाद आरोपियों को ले जाती पुलिस। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
जमानत तरबगंज (गोंडा)। शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किए गए दो पक्षों के तीन लोग न्यायालय से छूटते ही कचहरी परिसर में पुन: झगड़ने लगे। जिसके बाद भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव तीनों आरोपियों को पुन: पकड़कर थाने ले गए।
विज्ञापन

मामला उमरी बेगमगंज थाना अंतर्गत अमदही गांव का है। जहां के निवासी रामकुमार, बद्रीनाथ तथा राजेश में तहसील परिसर में जमीन विवाद को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था। जिसके बाद तरबगंज थाने की पुलिस ने आरोपियों को शांति भंग की आशंका में चालान किया था।
एसडीएम न्यायालय से जमानत मिलने के बाद तीनों आरोपी पुन: झगड़ने लगे। जिसके बाद मौके पर अधिवक्ता और मौजूद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर एसडीएम राजेश कुमार पहुंचे तथा थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रकरण की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें