फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस में रास्ते के विवाद में भिड़े दो पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। कस्बे में रविवार रात 11 बजे आठवीं के जुलूस के दौरान रास्ते को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गये और आपस में मारपीट पर आमादा हो गये। बालपुर पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ को काबू में कर लिया। मौके की नजाकत को देखते हुए चार थानों की फोर्स को बुला लिया गया। एसपी ने भी मौके पर पहुंच कर जुलूस को सकुशल संपन्न कराया।
विज्ञापन

रविवार की रात आठवीं का जुलूस निकल रहा था। जुलूस बालपुर कस्बे के अंदर गली में पहुंचा था। जुलूस की अगुवाई कर रहे लोग चौक तक जाना चाहते थे। लेकिन दूसरे समुदाय के लोगों ने जुलूस को आगे जाने से रोक दिया। दोनों तरफ से नारे बाजी होने लगी। स्थिति बिगड़ती देखकर बालपुर चौकी प्रभारी जयहरि मिश्र ने अपने टीम के साथ काफी मेहनत करके स्थित को नियंत्रण में किया। जिसकी क्षेत्र में चर्चा हो रही है और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजकरन नैयर, सीओ करनैलगंज, कोतवाली देहात, कटरा बाजार, परसपुर सहित अन्य कई थानों की फोर्स ने जुलूस को सकुशल संपन्न कराया। पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी करनैलगंज जितेंद्र कुमार दुबे को जांच सौंपी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें