फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: युवक की हत्या में दो नामजद, गिरफ्तारी में लगी पांच टीमें

Sun, 28 Jun 2026 08:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियाडीह/ दुर्जनपुरघाट (गोंडा)। दुर्जनपुर घाट के चिलमपुर में युवक की गला रेतकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने भाई की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी सहित पांच टीमों को लगाया गया है। पुलिस पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

दुर्जनपुर घाट के चाचापुरवा निवासी आजाद सिंह (37) की शनिवार रात चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। भाई अनूप सिंह ने गांव के संदीप सिंह और गेड़सर के शुकुलपुरवा निवासी सुरेश विश्वकर्मा को नामजद करते हुए रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया। तहरीर के अनुसार, सुरेश विश्वकर्मा भाई आजाद सिंह को नवाबगंज से बहला-फुसलाकर गेड़सर के चिलमपुर स्थित एक निमंत्रण कार्यक्रम में ले गया था। आरोप है कि लौटते समय चिलमपुर में घनश्याम पांडेय के घर के सामने दोनों आरोपियों ने चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि करीब डेढ़ वर्ष पहले आजाद सिंह ने एक युवती के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। गांव छोड़कर वह नवाबगंज में रहने लगे थे। इसी घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही थी। पुलिस इस एंगल को भी जांच का आधार मानकर पड़ताल कर रही है। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह विवेचना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

वारदात के बाद एहतियात के तौर पर मृतक के घर और आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडेय ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी सहित पांच टीमें लगाई गई हैं। एक महिला समेत पांच लोगों से पूछताछ की जा रही है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


चार माह की बेटी और गर्भवती पत्नी को छोड़ गया आजाद
आजाद सिंह अपने पीछे गर्भवती पत्नी पिंकी उर्फ खुशी, चार माह की बेटी अनामिका, मां शीला देवी, भाई मोनू सिंह और बहन सोनी सिंह को छोड़ गए हैं। दो वर्ष पहले उनके पिता का भी निधन हो चुका है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें