फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अंशुमान हत्याकांड में दो और बाल अपचारी पकड़े गए

Mon, 19 May 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्नोहरपुर (गोंडा)। नवाबगंज के तुलसीपुर माझा पट्टी बलराज सिंह गांव निवासी अंशुमान सिंह (17) की हत्या में सोमवार को पुलिस ने दो और बाल अपचारी संरक्षण में लिए हैं। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त नाइन एमएम की पिस्टल बरामद कर ली गई है। जिस पर मेड इन इटली लिखा है। पूछताछ में बताया कि अयोध्या के एक युवक ने आजमगढ़ से पिस्टल दिलाई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वे लोग बिहार भाग गए थे।
विज्ञापन

बीते बुधवार को रात करीब 10 बजे तुलसीपुर माझा पट्टी बलराज सिंह गांव निवासी अंशुमान सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक की पिता की तहरीर पर तीन बाल अपचारी समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
सीओ तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि सोमवार को दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया है। दोनों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि दोनों अपचारी अयोध्या से होते हुए बिहार भाग गए थे और लगातार ठिकाना बदल रहे थे। घटना में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूछताछ में बताया कि ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते थे। मारपीट का बदला लेने के लिए गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें