फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 21.47 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में दो और गिरफ्तार

Mon, 23 Feb 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोतवाली नगर पुलिस ने उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक की शाखा में 21.47 करोड़ रुपये के घोटाले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को बहराइच रोड स्थित विमौर चौराहे से पकड़ा गया।
विज्ञापन


एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि राघवराम निवासी बहलोलपुर, कोतवाली देहात और शिवाकांत वर्मा निवासी इमिलिया गुरुदयाल, कोतवाली नगर शामिल हैं। मामला कोऑपरेटिव बैंक शाखा में ऋण वितरण में अनियमितता और धोखाधड़ी से जुड़ा है।

सहायक महाप्रबंधक की शिकायत पर दर्ज केस में सामने आया कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक पवन कुमार पाल ने बैंक कर्मचारियों व खाताधारकों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से फर्जी दस्तावेजों के आधार नियमों के विपरीत ऋण स्वीकृत कराए। जांच में 205 खातों व 5 आंतरिक खातों से कुल 21.47 करोड़ रुपये के गबन का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


इस मामले में पूर्व में शाखा प्रबंधक पवन कुमार पाल को 18 जनवरी को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी। रविवार को तकनीकी व मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सभाजीत सिंह, उपनिरीक्षक उदित कुमार वर्मा, कांस्टेबल अमित यादव व प्रभाकर यादव शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें