फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शिक्षक की पत्नी की चेन छीन ले गए बाइक सवार दो बदमाश

Tue, 12 May 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में अध्यापक की पत्नी से बाइक सवार बदमाशों की चेन छीन ली। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी है। नगर कोतवाली में अजय कुमार शुक्ल ने तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी कुसुम शुक्ला अपनी सहेली गुड़िया के साथ विष्णुपुरी कॉलोनी से बाजार जा रही थीं।
विज्ञापन

भुतहा तालाब तिराहे के पास विपरीत दिशा से आए बाइक सवार दो युवकों ने गले से सोने की चेन छीन ली और भाग गए। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
चेन छीनने का लगाया आरोप
मसकनवा। छपिया थाना क्षेत्र के सेहरिया परशुरामपुर, बस्ती निवासी शिव प्रकाश वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात वह दौलतपुर माफी में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपनी चाची और मामी को बाइक से घर छोड़ने जा रहे थे। दीननगर रेलवे क्रॉसिंग पार करने के बाद कुकुरभुखवा मोड़ के पास एक युवक ने बाइक लगाकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद गले से सोने की चेन छीन ली। थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल ओवरटेक करने को लेकर अगया गांव निवासी रमेश गुप्ता और शिव प्रकाश वर्मा के बीच विवाद हुआ था। छिनैती का आरोप निराधार प्रतीत हो रहा है। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें