फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा-लखनऊ मार्ग पर करनैलगंज व जरवल रोड के बीच शुक्रवार देर रात एसयूवी व पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एसयूवी सवार प्रापर्टी डीलर समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो युवकों की हालत नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना में एसयूवी के परखच्चे उड़ गये।
विज्ञापन

गोंडा-लखनऊ फोरलेन हाईवे पर जरवल-करनैलगंज के बीच दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र भुलियापुर पुल के पास शुक्रवार देर रात लखनऊ की ओर जा रही एसयूवी की लखनऊ की तरफ से तरबूज लादकर आ रही पिकअप से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि एसयूवी की रफ्तार काफी तेज थी। बेकाबू एसयूवी डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क की दूसरी पटरी पर चली गई और सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। चीख-पुकार पर ग्रामीण दौड़े और पुलिस को हादसे की सूचना दी।
मौके पर पहुंचे भंभुआ चौकी प्रभारी वेदप्रकाश शुक्ल व सिपाहियों ने किसी तरह ग्रामीणों की मदद से एसयूवी में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने गिरजेश सिंह उर्फ लवकुश (24) निवासी ग्राम धुसवा मनकापुर व हर्ष सिंह उर्फ आकाश (22) निवासी बनकसिया शिव रतन सिंह मजरा तोयरहवा मनकापुर को मृत घोषित किया।
विज्ञापन

वहीं, गुलशन सिंह (25) निवासी ग्राम दलीप पुरवा भिटौरा मनकापुर, अतुल सिंह (23) निवासी रेहरा बाजार बलरामपुर व अंकित पांडेय (27) निवासी बैरीपुर रामनाथ मनकापुर को प्राथमिक इलाज करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि शहर के एक निजी अस्पताल में तीनों का इलाज चल रहा है। इनमें से गुलशन सिंह व अतुल सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जाता है कि गिरजेश उर्फ लवकुश सिंह प्रापर्टी डीलर था।
कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि एसयूवी सवार युवक किसी कार्य से लखनऊ जा रहे थे, तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें