फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर के दो साथियों को रिमांड पर भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस ने गो-तस्करी के आरोपी गैंगेस्टर नंद किशोर बरूवार की पोस्टर लगी गाड़ी के साथ पकड़े गए उसके दो साथियों को बुधवार को जेल भेज दिया। बता दें कि कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के सब्जी मंडी मनकापुर के पास से 15 मार्च की रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक गाड़ी पकड़ी थी।
विज्ञापन

जिस पर गो-तस्करी के आरोपी गैंगेस्टर पूर्व ग्राम प्रधान नंद किशोर बरूवार का पोस्टर लगा था। पुलिस ने गाड़ी के साथ दो लोगों को पकड़ा था। जिनसे पूछताछ में एक ने अपना नाम ललित सिंह निवासी चिरैया चौराहा भिटौरा कोतवाली मनकापुर व दूसरे सूरज कुमार निवासी चिरैया चौराहा भिटौरा कोतवाली मनकापुर बताया।
दोनों के पास से चार नंबर प्लेट बरामद हुई थी। कोतवाली मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक केके राणा ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह दोनों गैंगस्टर नंद किशोर बरूवार के साथी हैं। दोनों के खिलाफ जलसाजी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करा अदालत के समक्ष पेश किया गया। जहां से दोनों को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें