फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मिशन 2027 में गोंडा के दो पुराने चेहरों को नहीं मिला मौका

Tue, 27 Oct 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मिशन 2027 की तैयारियों के बीच भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी में जिले के आठ नेताओं को जगह दी है। इनमें केंद्रीय मंत्री से लेकर पूर्व सांसद और स्थानीय संगठन के पदाधिकारी शामिल हैं। इसे जिले में संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। हालांकि, पिछली प्रदेश कार्यसमिति में शामिल रहे महेश नारायण तिवारी और पुष्कर मिश्र को इस बार जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन


जारी सूची में केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी में आमंत्रित स्थायी सदस्य बनाया गया है। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, पीयूष मिश्र, सूर्य नारायण तिवारी, राजकुमार दुबे, डॉ. रंजन शर्मा और राम उदार वर्मा को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। भाजपा जिला महामंत्री राकेश तिवारी ने कहा कि संगठन के लिहाज से यह फैसला काफी अहम है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें