फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर दो की मौत

Mon, 23 May 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
मंडी के जोग‌िंद्रनगर में गिरी बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छपिया थाना क्षेत्र के बभनजोतिया गांव निवासी एक छात्र को सोमवार को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, करनैलगंज के मसौलिया गांव के पास ट्रक की टक्कर से युवक की जान चली गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


छपिया थाना क्षेत्र के बभनजोतिया गांव निवासी दिनेश मिश्र का बेटा करन (11) बभनजोतिया के एक स्कूल में चौथी का छात्र था। वह सोमवार की सुबह अपने गांव के ही रहने वाले दिवाकर मिश्रा के साथ बाइक से परसा तिवारी बाजार गया था।

वहां से लौटते समय परसा तिवारी रेलवे स्टेशन के पास दिवाकर ने रास्ते में बाइक रोक दी और सड़क किनारे चला गया। इस बीच करन मोटरसाइकिल के पास खड़ा होकर दिवाकर का इंतजार करने लगा। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने करन को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पुलिस ने चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया। इस मामले में करन के चाचा पवन ने थाना छपिया में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष छपिया परमानंद तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चालक सहतरा खान निवासी चढ़ईपुर थाना मधांता जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

उधर, इटियाथोक थाना क्षेत्र के इटियाथोक बाजार का रहने वाला शहंशाह खान (30) सोमवार की सुबह बाइक से लखनऊ जा रहा था। जब वह करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ मार्ग पर स्थित मसौलिया गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहंशाह के चचेरे भाई नियाज खां ने कोतवाली करनैलगंज में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें