फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में शिक्षण कार्य की बारीकियां सिखाईं

Sun, 22 May 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एमएलके महाविद्यालय अध्ययन केंद्र पर 12 दिवसीय इग्नू कार्यशाला का शुभारंभ शनिवार को हुआ। कार्यशाला में पहले दिन समाज में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बीएड प्रशिक्षुओं को शिक्षण कार्य की बारीकियां सिखाईं गईं।
विज्ञापन


कार्यशाला का शुभारंभ सिद्धार्थ विश्वविद्यालय सिद्धार्थनगर में शिक्षा संकाय के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार सिंह ने दीप जलाकर व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन करके किया।

एमएलके कॉलेज में इग्नू के समन्वयक डॉ. आरके पांडेय ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को तराशने में शिक्षकों को बहुआयामी बनना पड़ेगा। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. श्रीप्रकाश शुक्ल ने बीएड प्रशिक्षुओं को शिक्षण कार्य की बारीकियां सिखाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डॉ. मिथिलेश कुमारी मिश्रा, डॉ. केके मिश्र, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. डीएस सिंह आदि शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें