फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ खर्च, फिर ऑक्सीजन के लिए तरस रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला अस्पताल में लगभग सभी प्रमुख जगह मरीजों के लिए ऑक्सीजन सप्लाई को पाइपलाइन बिछाई गई है। इसमें लगभग दो करोड़ रुपये का खर्च आया है। मगर इसके बाद भी मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। इसके पीछे कई लापरवाही बताई जा रही हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिला अस्पताल के वार्डों और ट्रॉमा सेंटर में मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन सप्लाई को पाइप लाइन बिछाई गई थी। मगर भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। हाल ये है कि लोगों को ऑक्सीजन के लिए सिलेंडर पर निर्भर रहना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की इसी के चलते मौत भी हो चुकी है।
जिला अस्पताल में पूर्व में तैनात रहे प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण लाल पर अपने चहेते लोगों को ठेका दिलाने का आरोप भी लगा था। जिसकी विभागीय जांच भी कराई गई। बताया जा रहा है कि जांच अभी चल रही है।
विज्ञापन

मौजूदा सीएमएस डॉ. रावत से जब इस बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ भी पता नहीं है और न ही ये उनकी जिम्मेदारी है।
जिला अस्पताल में मौजूदा समय में सभी वार्डों में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। बाकी मरीजों को लेकर किसी को अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ना चाहिए।
विज्ञापन

- डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें