फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आधे घंटे तक जाम में फंसी रहीं दो एंबुलेंस और सैकड़ों वाहन

Wed, 05 Feb 2025 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बलरामपुर रोड पर सुभागपुर मालगोदाम स्थित रेलवे क्राॅसिंग बंद होने के कारण बुधवार को आधे घंटे तक जाम लगा रहा। इसके कारण दो एंबुलेंस समेत सैकड़ों वाहन भी जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

क्रॉसिंग पर पहले सवारी गाड़ी क्राॅस कराई गई, उसके बाद मालगाड़ी निकाली गई। एंबुलेंस सांस के मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज ले जा रही थी। जाम के कारण उसे इंतजार करना पड़ा। कचहरी जा रहे अधिवक्ता अनिल दूबे ने बताया कि इस क्राॅसिंग की वजह से रोज देरी होती है। राम जनम तिवारी ने कहा कि अब ये रोज की बात है। बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहा था, करीब 25 मिनट से जाम में फंसा हूं। पुलिस विभाग के एक बड़े अधिकारी व एक जनप्रतिनिधि भी जाम में फंसे रहे।

दोनों तरफ एक किलोमीटर की कतार, पुलिस नदारद
- क्राॅसिंग बंद होने के कारण बलरामपुर की ओर मैदा फैक्ट्री तक तथा गोंडा की ओर चंटू बाबा मंदिर तक वाहनों की कतारें लगी रही। क्राॅसिंग खुलने के बाद भी लंबा जाम लगा रहा, इस दौरान यातायात नियंत्रण के लिए कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं रहा।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में ई-रिक्शा रोक रहे एंबुलेंस का रास्ता
मेडिकल कॉलेज के गेट पर जाम की समस्या दिनभर बनी रही। अस्पताल परिसर में अवैध रूप से खड़े होने वाले ई-रिक्शों के कारण एंबुलेंस का रास्ता बाधित हो जाता है। अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. आफताब आलम ने बताया कि ई-रिक्शा चालकों को सख्त निर्देश दिया गया है कि मरीज को उतारकर तुरंत परिसर से बाहर चले जाएं। अवैध तरीके से खड़े रहने पर कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें