फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चार मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस

Wed, 05 Feb 2025 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। औषधि निरीक्षक रजिया बानो ने मसकनवा व मनकापुर में चार मेडिकल स्टोर संचालकों को अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही मिलने पर नोटिस दिया है। चारों मेडिकल स्टार से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक ने बताया कि मसकनवा बाजार में शिवम फार्मा, हथियागढ़ गौराचौकी रोड पर बालाजी मेडिकल स्टोर, मनकापुर में गुप्ता मेडिकल स्टोर व रवि मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इसमें फार्मासिस्ट की उपस्थिति, नशीली औषधियों का वितरण, सीसीटीवी कैमरों के स्थिति की जांच की गई। चारों मेडिकल स्टोरों पर अभिलेखों का रखरखाव मानक के अनुसार नहीं पाया गया। इन लोगों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। चार औषधियों का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें