गोंडा। उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र में बाजार गई ननद-भाभी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने व वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती अपने भाभी संग 15 मई को बाजार गई थी। लौटते समय बाइक सवार दो युवकों ने दोनों को रोक लिया और जबरन उन्हें बाइक पर बैठाकर एक बगीचे में ले गये। जहां दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और इसका वीडियो भी बना लिया।
इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ननद-भाभी को तीन दिन तक अलग-अलग स्थानों पर रखकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज मुकेश पांडेय ने बताया कि मामले में सिमरोज उर्फ सुहेल अहमद निवासी मगलसी थाना रौनाही जनपद अयोध्या व बलवान उर्फ बबलू निवासी ढोढ़ियापारा, थाना वजीरगंज को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया है।