फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में सड़कों पर गिरे पेड़, ठप रहा आवागमन

Sat, 11 Jun 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
अांधी में गिरा छप्पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में शनिवार की भोर आई तेज आंधी ने तीन थाना क्षेत्रों में जमकर तबाही मचाई। आंधी के चलते कई स्थानों पर घरों के टिन शेड उड़ गए और छप्पर के तमाम घर ढह गए। आंधी आने से कई जगहों पर सड़कों पर पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रशासन के लोग आवागमन बहाल कराने में दिन भर जुटे रहे। इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन


जिले में शनिवार को अचानक आई आंधी ने कई स्थानों पर जमकर कहर बरपाया। ललिया थाना क्षेत्र के चौका कला गांव के चेतर पुरवा में तेज आंधी व तूफान केे चलते बदल का छप्पर ढह गया। इस दौरान घर में सो रही उनकी पत्नी जानकी (65) छप्पर के नीचे दब गई।

मामले की जानकारी होने के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने छप्पर को हटाकर किसी तरह जानकी को बाहर निकाला। घटना में जानकी को मामूली चोटें आई हैं। उधर, ललिया-महराजगंज मार्ग पर लोहेपनिया गांव के निकट तेज आंधी के चलते एक पेड़ सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


सड़क पर पेड़ गिरने से मार्ग पर काफी देर तक आवागमन ठप रहा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, ललिया-मथुरा मार्ग पर भी कई जगह सड़क पर पेड़ गिर गए, जिससे  इस मार्ग पर भी घंटों आवागमन बाधित रहा।

सूचना मिलने के बाद ललिया थाना क्षेत्र की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को किसी तरह हटवाया। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका। गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र में भी आंधी का असर रहा। गैसड़ी बाजार के कई घरों के टिन शेड तेज हवा में उड़ गए। इसी तरह कई अन्य स्थानों पर आंधी के चलते टिनशेड व छप्पर उड़ गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें