वजीरगंज। क्षेत्र के सदगुरुदेव कोल्ड स्टोरेज के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार एक युवक को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
थाना तरबगंज के रामपुर टेंगरहा निवासी केसरी (22) पुत्र मलहू साइकिल से वजीरगंज गोभी का बेरन लेने आया था। बेरन न मिलने पर वह प्रात: 11 बजे वापस अपने घर जा रहा था कि सामने से बिजनौर से छपरा को गुड़ लेकर जा रही एक ट्रक ने उसे सामने से कुचल दिया।
ट्रक लेकर भागते समय चालक को पुलिस ने रोक कर हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा। पुलिस ने मृतक के भाई शिव नंदन की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।