गोंडा। जिले में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 16 उपनिरीक्षकों के साथ ही 9 मुख्य आरक्षी व 27 आरक्षियों की तैनाती में फेरबदल कर दिया है। तबादले के दायरे में हाल ही में पुलिस अधीक्षक के पीआरओ बने बृजनंदन सिंह भी आ गए हैं। उनकी तैनाती करनैलगंज थाने में उपनिरीक्षक के पद हुई है। वहीं मीडिया सेल के प्रभारी अनिल कुमार सिंह को पीआरओ बनाया है।
पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर ने करनैलगंज के एसएसआई मनोज कुमार सिंह को जिले की महत्वपूर्ण चौकी लकड़मंडी का प्रभारी बनाया है। अयोध्या सीमा की यह पुलिस चौकी मौजूदा समय की स्थितियों को लेकर काफी अहम मानी जा रही है। करनैलगंज के एसएसआई की हाल ही में करनैलगंज के विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैय्या ने शिकायत की थी और अपर पुलिस महानिदेशक स्थापना से जोन के बाहर तबादला करने की मांग की थी। इसी बीच पुलिस अधीक्षक ने एसएसआई को लकड़मंडी चौकी की कमान सौंपकर बड़ा संदेश दिया है।
कोतवाली नगर से वसी अहमद को इनकैन चौकी का प्रभारी बनाया है। थाना कटरा बाजार से परशुराम सिंह को थाना खोड़ारे, कटरा बाजार से राम प्रकाश यादव को दुबहा बाजार का चौकी प्रभारी बनाया है। सालपुर चौकी के प्रभारी मनोज कुमार राव को थाना इंटियाथोक, थाना छपिया से अरुण कुमार राय को चौकी प्रभारी सालपुर, आशीष कुमार को धानेपुर से चौकी प्रभारी सोनी गुमटी, जय प्रकाश सिंह चौकी प्रभारी सोनी गुमटी को कोतवाली नगर, भुन्देश्वर यादव चौकी प्रभारी दुबहा बाजार से थाना मनकापुर, रमेश प्रसाद मौर्य को थाना खोड़ारे से सम्मन सेल, अवधेश यादव को थाना मनकापुर से थाना कटरा बाजार, संतोष कुमार को आईजीआरएस सेल से उपनिरीक्षक यातायात (मिश्रौलिया, बड़गांव, सोनी गुमटी, सद्भावना नगर), आनेन्द्र यादव उपनिरीक्षक यातायात की सीमा में कटौती करके अब इनकैन, रोडवेज, सिविल लाइन, पांडेय बाजार, महराजगंज चौकी तक सीमित किया है। इसके अलावा जावेद अकबर को कोतवाली देहात से चौकी खोरहंसा में तैनाती दी गई है।
मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों की तैनाती में बदलाव
मुख्य आरक्षियों में तारकेश्वर पांडेय मनकापुर से नवाबगंज, सुधाकर शर्मा नवाबगंज से लकड़मंडी, विनोद कुमार राय पुलिस लाइंस से प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय, मुन्ना सिंह यादव कोतवाली नगर से पुलिस लाइंस, मदनमोहन मिश्र कोतवाली देहात से पुलिस लाइंस, अमरेश वर्मा परसपुर से कोतवाली नगर, रवींद्र यादव को पुलिस लाइंस से यातायात कार्यालय, शौकत अली को यातायात कार्यालय से करनैलगंज, राधेश्याम सिंह को नवाबगंज से पुलिस लाइंस में तैनाती दी है।
आरक्षी में अंबरीश कुमार मिश्र को नगर से पुलिस लाइंस, गिरजेश कुमार को कोतवाली नगर से पुलिस लाइंस, राधारानी खरगुपुर से महिला थाना, पूनम को धानेपुर से इनकैन चौकी, तमन्ना सिंह को धानेपुर से कोतवाली नगर, शशि भारद्वाज को इंटियाथोक से महिला थाना, समर सिंह को यातायात से मोतीगंज, संजय मद्वौशिया को मोतीगंज से यातायात, गीता यादव को यातायात से चौकी न्यायालय, नितिन आनंद को पुलिस लाइंस से कैंटीन पुलिस लाइंस, जयराम गौड़ को नगर से पत्र व्यवहार शाखा, रोली वर्मा को वजीरगंज से महिला थाना, इंदू यादव इंटियाथोक से इनकैन चौकी, राकेश यादव थाना छपिया से पुलिस लाइंस, विजय शर्मा, वैभव सिंह चौहान व अर्पित शुक्ल, पुलिस लाइंस से जीडी कार्यालय, महिला थाने से अंजली गौड़ खरगुपुर, सरिता यादव व पूजा सिंह धानेपुर, सुमन यादव इंटियाथोक, गोल्डी राजपूत व सुमन कुमारी वजीरगंज, रितम्भरा भार्गव, सुमन, अर्चना देवी, सविता राणा को नवाबगंज में तैनाती दी है।