फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा से गंगाधाम के बीच हुआ इंजन का ट्रायल

Wed, 14 Sep 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
गोंडा से गंगाधाम के बीच हुआ इंजन का ट्रायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोंडा-बहराइच छोटी लाइन के बड़ी लाइन में हो रहे अमान परिवर्तन का बुधवार को रेल अधिकारियों ने गोंडा से गंगाधाम रेलवे स्टेशन के बीच इंजन दौड़ाकर ट्रायल लिया। इस दौरान रेलवे इंजीनियरिंग, वाणिज्य व तमाम अन्य सेक्शनों के रेल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बुधवार को रेलवे के इंजीनियर, वाणिज्यिक व अन्य तमाम विभागों के इंजीनियरों व अधिकारियों ने गोंडा से गंगाधाम के बीच बिछाई गई बड़ी लाइन का लाइट इंजन लोको चलाकर ट्रायल लिया। जिसमें छोटी-मोटी कमियों के सिवाय कोई बड़ी कमी नहीं मिली।

जो कमियां लाइट इंजन के संचालन के दौरान प्रकाश में आईं। उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। रेल सूत्रों की मानें तो अगले साल तक गोंडा से बहराइच के बीच छोटी लाइन का वजूद पूरी तरह खत्म हो जाएगा। वहीं गोंडा की पहचान भी बजाए छोटी लाइन के बड़ी लाइन के तौर पर की जाने लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें