फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आंधी में गिरे पेड़ और खंभे बिजली आपूर्ति बाधित

Thu, 14 May 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में बुधवार दोपहर बाद आई आंधी के कारण कई जगहों पर बिजली के तारों पर पेड़ गिर गए। बिजली के खंभे भी उखड़ने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस दाैरान पेड़ व डाल की चपेट में आने से छह से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


कटरा बाजार संवाद के अनुसार, कटरा-आर्यनगर मार्ग पर शाहजोत गांव के पास आंधी से गिरे पेड़ और विद्युत पोल की चपेट में आने से रवि पांडेय (24), अमन (22), शिवम (21), शिवम (28) और राकेश (40) सहित अन्य को लोग घायल हो गए। पुलिस और बिजली कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद रास्ता साफ कराया। अधिशासी अभियंता रणविजय सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में बिजली के आठ खंभे गिर गए हैं।

तरबगंज में आंधी से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। तहसील और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 36 पोल टूट गए और चार ट्रांसफार्मर खराब हो गए। दर्जनों गांवों की आपूर्ति ठप है। भयापुरवा में पेड़ गिरने से एक एसयूवी क्षतिग्रस्त हो गई। मसकनवा में बगदर फीडर के वीरपुर, बभनजोतिया, खजुरी और शेखापुर सहित दर्जनों गांवों में बिजली बुधवार शाम से ठप है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें