फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मसकनवा में हांफने लगे ट्रांसफार्मर

Mon, 25 May 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रहे बिजली के भार से मसकनवा सहित कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। उपकेंद्रों पर लगे ट्रांसफार्मर अत्यधिक गर्म हो रहे हैं। इन्हें कर्मचारियों को पानी डालकर ठंडा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अघोषित कटौती, कम वोल्टेज और ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बढ़ते भार के अनुसार बिजली व्यवस्था मजबूत नहीं की गई है। मसकनवा स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र के दोनों 10-10 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर तेज गर्मी में तप रहे हैं।

जेई विकास सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर अधिक गर्म होने पर तापमान नियंत्रित रखने के लिए पानी डाला जाता है। परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अघोषित बिजली कटौती से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


धानेपुर नगर के वार्ड सात के राज कुमार ने बताया कि 22 मई, 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक 10 से अधिक बार बिजली कटी। कमलापति ने कहा कि विद्युत कटौती से बच्चे और बुजुर्ग परेशान हैं। अधिशासी अभियंता कमर फारूक ने बहुत जरूरी होने पर ही शटडाउन देने को कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें