मसकनवा (गोंडा)। मसकनवां-बभनान मार्ग पर दीननगर गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से स्कूल जा रह भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी छपिया ले जाया गया। जहां से नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
छपिया थाना क्षेत्र के ग्राम गायघाट के रहने वाले पेशकार निषाद का बेटा प्रदीप निषाद 7 और बेटी प्रीति निषाद 11 क्षेत्र के सूबेदार मेमोरियल इंटर कॉलेज असनहरा में पढ़ते हैं। प्रदीप दूसरी व प्रीति छठवीं का छात्रा है। दोनों सोमवार की सुबह घर से स्कूल जा रहे थे। वह दोनों मसकनवां-बभनान मार्ग पर दीननगर गांव के पास पहुंचे थे। तभी बभनान की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को सीएचसी छपिया लाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक छपिया श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि पिकअप को पकड़ लिया गया है। मामले में पिकअप चालक के खिलाफ पेशकार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।