फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर रूट पर आज से चलेंगी ट्रेनें

Wed, 25 Nov 2015 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर-गोंडा वाया बलरामपुर नवनिर्मित रेलखंड पर गुरुवार से चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इन ट्रेनों के संचालन की घोषणा बीते 22 नवंबर को बलरामपुर आए केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने की थी।
विज्ञापन


बलरामपुर स्टेशन अधीक्षक आरके मिश्र ने बुधवार को पैसेंजर ट्रेनों के गुरुवार से चलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों का संचालन भोर से ही शुरू हो जाएगा। गाड़ी संख्या 55049 व 55031 गोंडा होते हुए लखनऊ तक जाएगी। गोंडा में इन ट्रेनों का नंबर बदल जाएगा।

लखनऊ तक आने-जाने वाली ट्रेनों का ठहराव बलरामपुर स्टेशन पर पांच मिनट के लिए व गोंडा-गोरखपुर आने-जाने वाली ट्रेनों का बलरामपुर स्टेशन पर ठहराव दो मिनट का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसेंजर ट्रेनों की समय सारिणी
ट्रेन संख्या    कहां से    कहां तक     बलरामपुर - आगमन-प्रस्थान
55049    नकहा जंगल गोरखपुर-गोंडा    03:40-03:45
55031-नकहा जंगल गोरखपुर- गोंडा    13:25-13:30
75007-गोरखपुर-गोंडा            21:16-21:18
75005-गोरखपुर-गोंडा        23:20-23:22
75002-गोंडा-गोरखपुर    03:35-03:37
75008-गोंडा-गोरखपुर    08:30-08:32
55050-गोंडा-नकहा जंगल गोरखपुर 11:52-1:.57
55032-गोंडा-नकहा जंगल गोरखपुर    23:20-23:25

नोट- बलरामपुर से ग्वालियर जाने वाली ट्रेन संख्या 11111 सुशासन एक्सप्रेस सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को बलरामपुर से दोपहर 11:55 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें